उन्नाव टोल प्लाजा पर विकास दुबे के पोस्टर

वांटेड 
उन्नाव टोल प्लाजा पर विकास दुबे के पोस्टर 
लखनऊ। सीओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद फरार शातिर अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही पुलिस ने उन्नाव के अजगैन थाना अन्तर्गत नवाबगंज टोल प्लाज़ा पर पोस्टर लगाए हैं। एक लाख के इनामिया अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस रात दिन एक किये हुए हैं। उन्नाव में भी विकास दुबे की रिश्तेदारियां व राजनीतिक सम्बन्ध हैं, जिसके चलते उन्नाव सहित कई जिलों में पुलिस की तलाश जारी है। 
ज्ञात हो बीती 2/3 जुलाई की रात जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे कर विकास दुबे फरार हो गया था। पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही है। इसी क्रम में लखनऊ-कानपुर के बीच जनपद उन्नाव में थाना अजगैन अंतर्गत नवाबगंज टोल टैक्स पर पुलिस ने विकास दुबे के संबंध में सूचना देने के लिए पोस्टर लगवाए हैं। पुलिस का मानना है कि विकास दुबे उन्नाव व आसपास के जिले में ही छिपा हो सकता है। 
उन्नाव में कई हैं उसके खास! 
गत दिवस उन्नाव न्यायालय परिसर में भी विकास दुबे द्वारा कोर्ट में सरेंडर किए जाने की संभावना को लेकर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सूत्रों की माने तो विकास दुबे के उन्नाव में भी कई बसपा नेताओं से उसके संबंध बताए जाते हैं।
-----

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार