हिमाचल में भीषण सर्दी का कहर, कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे-येलो अलर्ट

हिमाचल में भीषण सर्दी का कहर

कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे-येलो अलर्ट जारी 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रचंड शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से छह जिलों में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान शीत लहर तेज होने की चेतावनी दी है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। वहीं मैदानी जिलों में रविवार को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कांगड़ा और मंडी जिलों में तो पारा शून्य से नीचे चला गया है। 


ऊना में 0, हमीरपुर व बिलासपुर में 0 के करीब रिकार्ड

ऊना में शून्य और हमीरपुर व बिलासपुर में शून्य के करीब रिकार्ड हुआ है। इन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ेगा। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। लाहुल-स्पीति का मुख्यालय केलांग का पारा शून्य से कम 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.0, मंडी के सुंदरनगर में शून्य से कम 1.6, भ्रुंतर शून्य से कम 1.8, सोलन शून्य से कम 1.3, मनाली शून्य से नीचे 1.0, कांगड़ा में 0.8, ऊना में शून्य, पालमपुर में 0.1, चंबा में 0.4, मंडी शून्य से कम 1.1, हमीरपुर में 1.8, धर्मशाला में 2.4, बिलासपुर में 2.0, डल्हौजी में 4.7, कुफरी में 0.8, शिमला में 4.4 और नाहन में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। 

UP (W) के कई हिस्सों में भी रहेगा शीत लहर का असर 

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंढीगढ़ और दिल्ली में भारी शीत लहर चल सकती है, साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी शीतलहर का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी। साथ ही बिहार और मध्य प्रदेश में भी शीत लहर का असर दिखेगा। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस गिरा था, जिसके बाद मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को भी राजधानी में शीतलहर का असर रहेगा। 

--------

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार