मनकामेश्वर मठ मंदिर में मनाई गणेश चतुर्थी

मनकामेश्वर मठ मंदिर में मनी गणेश चतुर्थी 

लखनऊ। (शनिवार 22 अगस्त 2020) 
डालीगंज के प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मठ मंदिर परिसर में शनिवार को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया गया। परंपरा के अनुसार गाय के गोबर से बनी भगवान गणपति जी की मूर्ति का विधि विधान से पूजन किया गया। मठ-मंदिर की महंत देव्यागिरी ने कहा कि गौ-सेवा में प्रभु सेवा निहित है। आरोग्य का मार्ग भी गौ-पालन से जुड़ता है। उन्होंने लोगों को गौ-सेवा के लिए प्रेरित भी किया। गणेश चतुर्थी पर मठ-मंदिर परिसर में सुंदर रंगोली भी बनाई गई। महंत देव्यागिरि ने  गणपति का पूजन कर समाज की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 
इस अवसर पर प्रथम देव के रूप में 
भजन कीर्तन-
गणेश जी का रूप निराला, चेहरा कितना है भोला भाला, जब आती है मुसीबत, तो गोबर गणेश ने ही सम्भाला, गाया गया। 
इस अवसर पर कल्याणी गिरी, गौरजा गिरी, रूपा रीतू ने शनिवार के कारण मोदक भोग तैयार कर पूजन-अर्चन किया। 
महंत देव्यागिरी ने बताया कि गाय के गोबर से बने होने के कारण, विसर्जन  किसी भी पेड़ या मिट्टी में करें। उसमें  पडे बीज मौका पा कर, पौधे बन कर पर्यावरण का  संरक्षण करेंगे। 
---

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार