मछली के जाल में फंसी 230 करोड़ रुपए की चाइनीज ड्रग्स

मछुआरों के जाल में  फंसी 230 करोड़ रुपए की चाइनीज ड्रग्स 

Sanjay Saxena 
चेन्नई। तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के मामल्लपुरम इलाके के  समुद्र में मछुआरों ने मछली पकड़ने के जाल से 230 करोड़ रुपए की 78 किलो चाइनीज ड्रग्स पकड़ी है। 
मछली पकड़ने के लिए उन्होंने जाल पानी में फेंका। उसमें एक भारी चीज फंसी तो उन्हें लगा भारी मछली मिली है।  जब जाल बाहर निकाला तो उसमें ढेर सारे हरे रंग के पैकेट मिले, जिसमें चीनी और इंग्लिश भाषा में कुछ लिखा था।
तट पर लाकर उसकी जांच की गई तो पता चला कि वो चीनी चाय के पैकेट्स थे। उनके अंदर मेथाफेटामाइन मिला। यह एक प्रकार की ड्रग है। इसे क्रिस्टर मेथ भी कहते हैं। मछुआरों को करीब 78 किलोग्राम क्रिस्टल मेथ मिला। बाजार में इसकी कीमत करीब 230 करोड़ रुपए है। मछुआरों ने तत्काल सारे क्रिस्टल मेथ पुलिस के हवाले कर दिए हैं। जिन हरे पैकेट्स में ये ड्रग्स मिले हैं, वो पैकेट्स चीन की चाय के हैं। 

बेहद हाई वेल्यु ड्रग 

इस मामले में तमिलनाडु की नार्कोटिक्स इंटेलिजेंस ब्यूरो क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा कि यह बेहद हाई-वैल्यू ड्रग है। एक किलो ड्रग करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। पुलिस को शक है कि ये ड्रग्स श्रीलंका होते हुए मलेशिया पहुंचाई जाने वाली थी।
इस ड्रग्स को मेथ, ब्लू, आइस और क्रिस्टल कहते हैं। यह ज्यादातर रेव पार्टियों में उपयोग की जाती है। इस ड्रग की वजह से शरीर के नर्वस सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने आगे बताया कि अगर इस ड्रग के साथ कोई पकड़ा जाता है, तो उसे अधिकतम 20 साल की कैद और 2 जुर्माना या दोनों या हो सकता है।
-----

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार