Skip to main content

सेना दिवस परेड कवरेज को मीडिया की व्यवस्था


सेना दिवस परेड कवरेज को मीडिया की व्यवस्था 

नई दिल्ली (धारा न्यूज़): सेना दिवस परेड का आयोजन 15 जनवरी, 2021 को करियप्पा परेड ग्राउंड में किया जाएगा। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग द रिट्रीट के लिए 23 जनवरी, 2021 को एक प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता के लिए स्थान की जानकारी बाद में दी जाएगी।

Ministry of Defence की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी इच्छुक मीडियाकर्मियों से अनुरोध किया गया है कि वे 05 जनवरी, 2021 तक सेना दिवस परेड पर आवश्यक सुरक्षा मंजूरी के लिए निम्नलिखित विवरणों को armydayparade2021@gmail.com पर भेजें: -

  1. पूरा नाम
  2. पीआईबी/आईडी कार्ड सं
  3. आईडी कार्ड की स्कैन की गई फोटो
  4. मीडिया एजेंसी का नाम
  5. आवेदक की फोटो
  6. ...के लिए आवेदन: एडीपी/प्रेस वार्ता/ दोनों

किसी भी स्पष्टीकरण के लिए, कृपया 011-23019659 पर फोन करें। 05 जनवरी, 2021 के बाद प्राप्त मेल पर विचार नहीं किया जा सकता है।

****


Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार