X-mas पर फ्लोरिडा में बरस सकती हैं छिपकलियां

वॉशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा में क्रिसमस पर छिपकली ‘इगुआना’ की बारिश हो सकती है। फ्लोरिडा प्रशासन ने घरों से बाहर संभलकर निकलने की चेतावनी जारी की है।
क्रिसमस पर तापमान काफी ज्यादा ही कम रहने वाला है। कम तापमान में ‘इगुआना’ फ्रीज होकर पेड़ों से गिरने लगती है। इसके बावजूद वह किसी को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

मियामी की नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, क्रिसमस के दिन और सप्ताहांत में सनशाइन स्टेट फ्लोरिडा में ‘इगुआना’ (Iguanas) छिपकली के लिए खतरनाक स्थिति हो सकती है, क्योंकि तापमान के माइनस 30-40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ज्यादा ठंड बर्दाश्त न कर पाने के चलते ‘इगुआना’ पेड़ों से गिरने लगती हैं। यह नजारा छिपकली की बारिश जैसा दिखाई देता है।

प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ‘इगुआना’ मरी हुईं प्रतीत हो सकती हैं, लेकिन जमने के बाद भी वो जीवित रहती हैं और नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा, ‘इगुआना’ का आकार भी परेशानी की वजह बन सकता है। एक वयस्क नर छिपकली की लम्बाई 5 फीट तक पहुंच सकती है और इसका वजन 20 पाउंड तक हो सकता है। ऐसे में यदि से ऊंचाई से किसी के ऊपर गिरती हैं, तो उसे काफी चोट आ सकती है. इसलिए क्रिसमस पर बाहर निकलते समय सावधानी बरती जानी चाहिए।
-----
Comments
Post a Comment