किसान आंदोलन: UP में सतर्कता बढ़ी
किसान आंदोलन: UP में सतर्कता बढ़ी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान संगठन के द्वारा टोल प्लाजा फ्री करवाने और चक्का जाम करने के ऐलान के बाद यूपी पुलिस अलर्ट है। DGP मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों के SP/SSP को पत्र लिखकर टोल प्लाजा पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। राजधानी लखनऊ के दो टोल प्लाजा पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मेरठ में एनएच 58 पर बने टोल प्लाजा पर किसानों ने टोल फ्री करा दिया है।
विदित हो कि किसान संगठनों ने दिल्ली में केंद्र सरकार के प्रस्ताव को ठुकराने के साथ वार्ता विफल होने पर शनिवार को उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।
प्रदर्शन करने नहीं पहुंचा कोई भी किसान नेता व संगठन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी के इटौंजा टोल प्लाजा पर सुबह 11:30 बजे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन का प्रदर्शन होना था। टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात है वह हर आने जाने वाले संदिग्ध व उपद्रवियों की चेकिंग कर रही है।
यूपी में सभी टोल प्लाजा पर चाक चौबंद सुरक्षा
यूपी के सभी टोल प्लाजा पर सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी 130 टोल प्लाजा पर पुलिस और PAC की तैनाती की गई है। वेस्ट उत्तर प्रदेश के सभी जिला कप्तानों को टोल प्लाजा की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड, यूपी 112, खुफिया सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश हैं।
मेरठ में वेस्टर्न UP टोल प्लाजा फ्री करवाया
यूपी मे मेरठ में एनएच 58 पर किसानों ने वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा को कराया फ्री करा लिया। कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे टोल फ्री करा दिया। यूनियन के कार्यकर्ता सुबह टोल प्लाजा पर पहुंचे और वहीं पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने सभी टोल बूथ फ्री करा दिया।
किसानों ने कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार नया कृषि कानून वापस नहीं लेगी तब तक किसान अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। किसान नेता संजय दौरालिया का कहना है कि संगठन ने आज देशभर के टोल प्लाजा फ्री कराए जाने का ऐलान किया था। आंदोलन के उसी क्रम में सिवाया स्थित टोल प्लाजा को भी फ्री कराया गया है।
--------

Comments
Post a Comment