दैनिक भास्कर के संस्थापक महेश अग्रवाल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

Dainik Bhaskar founder Mahesh Aggarwal passed away
लखनऊ। दैनिक भास्कर के संस्थापक और झांसी संस्करण के प्रधान संपादक श्री महेश प्रसाद अग्रवाल के निधन पर पत्रकारिता व सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी है।
विदित हो कि दैनिक भास्कर के संस्थापक और झांसी संस्करण के प्रधान संपादक श्री महेश प्रसाद अग्रवाल का सोमवार की देर रात को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। उनका जन्म आठ अगस्त, 1941 को झांसी में हुआ था। उनके एक पुत्र संजय अग्रवाल और तीन पुत्री संगीता, रितु व सुनीता हैं। मृदुभाषी महेश प्रसाद होश संभालने के बाद से ही समाजसेवा से जुड़ गए थे। 17 साल की उम्र में ही उन्होंने दैनिक भास्कर की जिम्मेदारी संभाल ली थी। 1958 में झांसी से उन्होंने दैनिक भास्कर का प्रकाशन शुरू किया और इसके बाद उसका लगातार विस्तार किया। उन्होंने समय-समय पर नई तकनीक अपनाकर प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर का नाम देश के शीर्ष समाचार पत्रों में बनाने का काम किया। उनमें काम करने का जुनून था और झांसी के सामाजिक, सांस्कृतिक विकास के लिए भी उन्होंने काफी काम किया। दैनिक भास्कर घराने के तीन भाइयों में क्रमशः द्वारिका प्रसाद, विशम्भर प्रसाद की पीढ़ी में अंतिम भाई महेश प्रसाद अग्रवाल के गोलोकगमन के  साथ ही एक युग का अवसान हो गया। 
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पुण्यात्मास्वरूप स्वर्गीय महेश प्रसाद जी के प्रबल ऊर्जावान और सरल व्यक्तित्व को याद किया गया। पत्रकारिता के इस ऐतिहासिक पुंज की स्मृतियों को साझा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार बिजनौर के वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मारवाड़ी, अवनीश त्यागी, राजीव कश्यप, नागेंद्र चौधरी, ऑल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अवनीश गौड़, रामनाथ, रोहित चौधरी सोनू, कौशल कुमार, ने भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।
---------

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार