कड़ाके की ठंडक से कांप उठा आधा देश


दिल्ली में शुक्रवार सुबह का तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गिरते तापमान और ठंड का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सर्दी के कारण नदी, नाले बहने बंद हो गए हैं। पहाड़ों में माइनस डिग्री पारा पहुंचने के कारण देश के कई राज्यों के लोगों की हाड़ कंपा देने वाली ठंड़ अचानक बढ़ गई है। 

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकार्ड 

दिल्ली में ठंड़ ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा था। मौसम विभाग की चेतावनी से दिल्ली वासियों की टेंशन और बढ़ गई है कि दिल्ली पर ठंड का टॉर्चर तो अभी बस शुरू ही हुआ है यानि आने वाले दिन में ठंड़ का सितम और देखने को मिलेगा। शुक्रवार को दिल्ली में दिन में भी जबरदस्त ठंड रही और शीतलहर चली।

1 डिग्री पहुंचेगा दिल्ली में पारा ?

पिछले साल 28 दिसंबर को पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि 2013 में न्यूनतम तापमान 23 दिसंबर को 2.4 डिग्री सेल्सियस था। 2014 और 2018 में भी दिसंबर में पारा 3 डिग्री से नीचे चला गया था, लेकिन इस बार ठंड के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। इस बार नवंबर में पहाड़ों में बर्फ गिरने लगी थी, 12 दिसंबर को भारी बर्फबारी हुई थी। 

पहाड़ों में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान  

पिछले 24 घंटों में, हिमाचल प्रदेश, कलोंग, मनाली और कल्पा में शून्य से नीचे तापमान के साथ शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पहाड़ी राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलॉन्ग राज्य में सबसे कम -8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान था।

किसे कहते हैं ‘cool day’?

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम 15.2 डिग्री सेल्सियस के साथ साल का सबसे “ठंडा दिन” रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि इसे ‘कूल डे’ कहा जाता है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। दिल्ली में पश्चिमी हिमालय से उठीं बर्फीली हवाएं लगातार चल रही हैं। 

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर

पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर चल रही है। गुरुवार को पारा सामान्य से नीचे चला गया था। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस था। हरियाणा में अंबाला, हिसार, करनाल, भिवानी, रोहतक और सिरसा का तापमान क्रमश: 4.4 डिग्री सेल्सियस, 4.2 डिग्री सेल्सियस, 4.9 डिग्री सेल्सियस, 4.8 डिग्री सेल्सियस, 4.4 डिग्री सेल्सियस और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में, दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में ठंड का अंदेशा है।

क्यों बढ़ी ठंड ?

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में सर्दी शुरू होने से तापमान गिर रहा है। आईएमडी मैदानी इलाकों के लिए एक शीत लहर की घोषणा तब करता है जब न्यूनतम तापमान 10 सेंटीग्रेड या उससे कम होता है और लगातार दो दिनों तक 4.5 सेंटीग्रेड रहता है। “दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों के लिए, शीत लहर की घोषणा की जा सकती है, भले ही उपरोक्त शर्तों को एक दिन के लिए बनाए रखा जाए,”

दूसरी ओर देश में इस दो तरह का मौसम चल रहा है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो वहीं कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली , चंडीगढ़, राजस्थान में कोहरा छाया रहेगा, तो वहीं इन क्षेत्रों में शीत लहर चल सकती है। पूर्वोत्तर के राज्यों में असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरा पड़ सकता है। 

दूसरी ओर मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है। 

-------

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार