आदत बदलने से भी ग्रह दे सकते हैं अच्छा फल

🟡 आदत बदलने से भी ग्रह दे सकते हैं अच्छा फल-

🌞1- मंदिर को साफ़ करते हैं तो बृहस्पति बहुत अच्छे फल देगा।

🌞2- अपनी झूठी थाली या बर्तन उसी जगह पर छोड़ने से सफलता मे कमी..।

🌞3- झूठे बर्तन को उठाकर जगह पर रखते हैं या साफ कर लेते हैं तो चन्द्रमा, शनि ग्रह ठीक होते हैं।

🌞4- देर रात जागने से चन्द्रमा अच्छे फल नहीं देता है।

🌞5- कोई भी बाहर से आये उसे स्वच्छ पानी जरुर पिलाएं। इससे राहू ग्रह ठीक होता है। राहू का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

🌞6- रसोई को गन्दा रखते हैं तो आपको मंगल ग्रह से दिक्कतें आऐंगी। रसोई हमेशा साफ सुथरी रखेंगे तो मंगल ग्रह ठीक होता है।

🌞7- घर में सुबह उठकर पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध, सूर्य, शुक्र और चन्द्रमा मजबूत करते हैं।

🌞8- जो लोग पैर घसीट कर चलते हैं उन का राहु खराब होता है।

🌞9- बाथरूम में कपड़े इधर उधर फेंकते हैं, बाथरूम में पानी बिखराकर आ जाते हैं तो चन्द्रमा अच्छे फल नहीं देता है।

🌞10- बाहर से आकर अपने चप्पल, जूते, मोज़े इधर उधर फेंक देते हैं, उन्हें शत्रु परेशान करते हैं। 

🌞11- जब बिस्तर हमेशा फैला हुआ होगा, सलवटें होंगी, चादर कहीं, तकिया कहीं है। तब राहू और शनि ठीक फल नहीं देते। 

🌞12- चीख कर बोलने से शनि खराब होता है।

🌞13- बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर में सुख समृद्धि बढती है तथा गुरू ग्रह अच्छा होता है।

🌞14-हमेशा दूसरे में मीनमेख निकालने, बुराई करने से बुध, मंगल, सूर्य खराब होते हैं। 
🌞15- अपशब्द बोलने से गालियां देने से गुरु और बुध खराब होते हैं..
आप भी गालियां देने के शौकीन हैं तो बुढ़ापे में बिस्तर पकड़ने के लिए तैयार रहें।

।। शुभं भवंतु ।। 

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार