Agra: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कंटेनर से टकराने के बाद कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले

Agra: यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकरा कर लगी कार में आग, 5 जिंदा जले 


यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकरा कर लगी कार में आग, 5 जिंदा जले 

आगरा। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर कार की कंटेनर से टक्कर हो गई। कार में सवार सभी 5 लोग जिंदा जल गए। कार लखनऊ की थी, जिसका नंबर UP 32 KW 6788 था। ये सभी लोग यूपी से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। गलत दिशा से आ रहे नागालैंड नंबर के कंटेनर की वजह से यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद कंटेनर में भी आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है। 

कार में लगी आग

हादसा थाना खंदौली क्षेत्र में तड़के तकरीबन 4.30 बजे हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार आगे जा रहे कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई। किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक कार में सभी सवार लोगाें की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि कंटेनर चालक ने कंटेनर को अचानक मोड़ दिया। पीछे से आ रही कार तेज रफ्तार में थी। इससे कार अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक से जा टकराई।

Delhi: 2 dead in road accident after car collides with truck - India News

हादसे के बाद कार सेंट्रल लॉक हो जाने के कारण उसमें सवार लोग दरवाजा नहीं खोल सके। यमुना एक्सप्रेस के बूथ के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक चालक कंटेनर छोड़कर भाग चुका था। 

बताया गया है कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। आग लगते ही कार आग का गोला बन गई, वहां मौजूद लोग भी उन्हें बचाने में बेबस थे। पुलिस का कहना है कि जिंदा जलने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष लग रहे हैं। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गाड़ी नंबर लखनऊ जिले का UP 32 KW 6788 है और उन्नाव में पंजीकृत है। इसी के जरिये शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 

yamuna expressway

ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह 
इसी हफ्ते कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की स्पीड कम की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 100 थी, जिसे 15 दिसंबर से घटाकर 80 किया गया है। यह फैसला एक्सप्रेसवे पर हादसे बचाने के लिए किया गया है। यमुना अथॉरिटी ने एक्सप्रेस-वे का संचालन देख रही जेपी इंफ्राटेक और पुलिस को स्पीड से जुड़े नए नियम का पालन कराने को कहा है। एक्सप्रेस-वे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर फॉग लाइट लगाई गई हैं। अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर हादसों की आशंका रहती है। इसे देखते हुए वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम किया गया है।

अब भारी वाहनों की गति 60 किमी प्रति घंटा 
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले हल्के वाहन 80 और भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही चल सकते हैं। इससे पहले हल्के वाहनों की गति 100 और भारी वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित थी।

चेतावनी के लिए एंट्री-एग्जिट पर बांट रहे पर्चे

एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जगह-जगह पर गति सीमा बताते बोर्ड लगाए गए हैं। एक्सप्रेसवे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट, टोल प्लाजा और हाइवे के किनारे बनी सुविधाओं पर वाहन चालकों कों इस बारे में पर्चे भी बांटे जा रहे हैं। हर टोल प्लाजा पर गति सीमा और कोहरे के दौरान सावधानी बरतने के लिए अनाउंसमेंट किए जा रहे हैं। एक्सप्रेस-वे के किनारे नए रिफ्लेकिटव टेप भी लगाए गए हैं।

काटे जा रहे चालान
यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं। कोहरा की वजह से विजिबिलिटी कम होने पर हादसे होने का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए वाहनों की गति कम करने का फैसला लिया गया है। 
-----

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार