50 वर्ष के हुए बाबुल सुप्रियो

नई दिल्ली। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो आज 50 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल सहयोगी बाबुल सुप्रियो को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। 

जावड़ेकर ने सुप्रियो को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “ मेरे मंत्रिमंडल साथी बाबुल सुप्रियो को जन्मदिन की शुभकामना। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।” नकवी ने कहा, “ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की दुआ।” 

उनका जन्म 15 दिसम्बर 1970 को हुआ।  वह भारतीय पार्श्वगायक, जीवन्त कलाकार, टेलीविजन होस्ट, अभिनेता, राजनेता और आसनसोल से संसद के सदस्य हैं।भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया और जीते।

बाबुल सुप्रियो
BabulSupriyo.jpg
जन्म15 दिसम्बर 1970
उत्तरपाड़ा[1]
नागरिकताभारत[2]
व्यवसायअभिनेताराजनीतिज्ञ,[2] गायक
राजनैतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी[2]
धार्मिक मान्यताहिन्दू धर्म
हस्ताक्षर
Babul Supriyo Signature.jpg

सम्प्रति वे भारत में केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम राज्य मंत्री हैं। उन्होंने नब्बे के दशक के मध्य में हिंदी सिनेमा में पार्श्व गायक के रूप में अपना करियर बनाया और तब से कई फिल्मों के लिए गाने गाए। वह मुख्य रूप से हिंदी और बांग्ला में गाते हैं यद्यपि उन्होंने अपने संगीत कैरियर के दौरान 11 अन्य भाषाओं में भी पार्श्व गायन किया है। उन्होंने 2014 में राजनीति में प्रवेश किया और नरेंद्र मोदी की सरकार में शामिल हुए। 

-----

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार