महिला के ऊपर गिरी भैंस की मौके पर ही मौत

दूध निकालने के दौरान महिला के ऊपर गिरी भैंस की मौके पर मौत 

महिला घायल 

मेरठ: दूध निकालने के दौरान एक महिला के ऊपर भैंस गिर गई। महिला के ऊपर गिरी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। गढ रोड स्थित गांव नंगला की रहने वाली अंजु के पति मनीष ने बताया कि आज सुबह उनकी पत्नी अंजु प्रतिदिन की भांति भैंस का दूध निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक भैंस उनकी पत्नी अंजु के ऊपर गिर गई।
अंजु के ऊपर भैंस गिरने से वह उसके नीचे दब गई और घायल हो गई। भैंस गिरने के बाद कुछ क्षण तक जिंदा रही उसके बाद उसकी मौत हो गई। भैंस के नीचे दबी अंजु ने बचाने के लिए गुहार लगाई तो परिजन मौेके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मशक्कत से कई लोगों की मदद से महिला अंजु को भैंस के नीचे से निकाला। वहीं भैंस को पहले तो बेहोश समझा गया था।
महिला ने बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे रोजाना की भांति दूध निकालने गई थी, जिस समय वह दूध निकाल रही थी उस दौरान भैंस ने ऐसी कोई प्रतिक्रिया या विरोध नहीं किया था। भैंस तो अचानक उसके ऊपर गिरी थी। उसे भैंस के गिरने का जरा भी अनुमान नहीं था, हालांकि महिला भैंस के ऊपर गिरने पर घायल हो गई है।
वहीं मनीष का कहना है कि वह भैंस का दूध बेचने का काम करता है। इन दिनों दीपावली के चलते दूध की अधिक मांग थी, जिसके लिए वो दो भैंस अलग से खरीदकर लाया था। इसमें से एक भैंस ये थी जिसकी मौत हुई। वहीं पशु चिकित्सक का कहना है कि भैंस की मौत शायद हार्ट अटैक से हुई है। 
------

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार