अब से LPG की डिलीवरी के लिए OTP

कल से बदल जाएंगे रोजमर्रा के कई नियम 
सीधा असर पड़ेगा आम आदमी की जेब पर 
31 october 2020 

नई दिल्ली। रोजमर्रा की कई चीजों के नियम कल से देशभर में बदलने जा रहे हैं। इसमें से कुछ ऐसे बदलाव भी हैं। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। रविवार 01 नवंबर से रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर ट्रेनों के टाइम टेबल तक सब कुछ बदलने वाला है। 

OTP के जरिए मिलेगी LPG 
एक नवंबर से LPG सिलेंडर की डिलिवरी का नियम बदल जाएगा। तेल कंपनियां एक नवंबर से डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम लागू करेंगी। यानि गैस की डिलिवरी से पहले उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। जब सिलेंडर आपके घर आएगा तो उस OTP को डिलिवरी ब्वॉय के साथ शेयर करना होगा। जब OTP सिस्टम से मैच होगा तभी आपको सिलेंडर की डिलिवरी होगी। 

इंडेन बुकिंग अब पुराने नंबर पर नहीं 
अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं तो अब आप पुराने नंबर पर गैस बुक नहीं करा पाएंगे। इंडेन ने अपने एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग करने के लिए नया नंबर भेजा है। अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 77189-55555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा। 

Gas कीमतों में बदलाव संभव  
देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है। ऐसे में 1 नवंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। अक्टूबर में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 

ट्रेनों का नया टाइम टेबल 
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह जरूरी खबर है। 1 नवंबर से भारतीय रेल पूरे देश की ट्रेनों के टाइम टेबल को बदलने जा रही है। 1 नवंबर से ट्रेनों का नया टाइम टेबल जारी हो जाएगा। इस कदम से 13 हजार यात्री और 7 हजार मालभाड़ा ट्रेनों के टाइम बदल जाएंगे। देश की 30 राजधानी ट्रेनों के टाइम टेबल भी 1 नवंबर से बदल जाएंगे। वहीं, 1 नंवबर से प्रत्येक बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी। 

SBI के बचत खातों पर कम ब्याज 
1 नवंबर से SBI के भी कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है। SBI के बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा। अब 1 नवंबर से जिन सेविंग्स बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपए तक की राशि जमा है उस पर ब्याज की दर 0.25 परसेंट घटकर 3.25 परसेटं रह जाएगी। जबकि 1 लाख रुपए से ज्यादा की जमा पर अब रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा। 
-----------

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार