धान की खरीदारी करने में क्रय केंद्र विफल, किसानों का हंगामा

क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी ना होने से किसानों में आक्रोश 

By Sanjay Saxena 

बिजनौर। प्रशासन द्वारा नजीबाबाद क्षेत्र में 3 धान क्रय केंद्रों के संचालन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन वास्तव में मात्र एक केंद्र भी सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा है। दो केंद्रों पर अभी तक धान करने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। सरकार द्वारा 01 अक्टूबर से धान क्रय करने की घोषणा की गई थी। इससे क्षुब्ध भाकियू के तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, बाबूराम तोमर, सर्वजीत सिंह, बलविंदर सिंह, सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में अनेक किसान संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालन कराने की मांग की और केंद्र प्रभारियों पर सेलर स्वामियों से हमसाज होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। 

SDM ने दिया निरीक्षण का आश्वासन 
यह सब देख कर उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। किसानों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि जलालाबाद स्थित आरएफसी केंद्र पर आज भी तौल शुरू नहीं हो सकी है। 01 अक्टूबर से धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होनी थी, लेकिन नजीबाबाद के धान केंद्रों पर तौल इंचार्ज बहाने बनाकर धान खरीद नहीं कर रहे हैं। परेशान होकर किसानों को अपने धान की फसल बिचौलियों के माध्यम से कम दामों पर बेचनी पड़ रही है। बाबूराम तोमर ने कहा कि किसान अपने खेत से फसल को अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में भर कर लाता है, तो उसके धान की खरीद करने की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है। किसान कई कई दिन तक धान क्रय केंद्र पर पड़ा रहेगा तो यह बर्दाश्त नहीं होगा। उप जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने तथा स्वयं निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से राम सिंह, नरदेव सिंह, दिलबाग सिंह, रणजीत सिंह, सरदूल सिंह, जगमीत, सरजीत सिंह, अलबेल सिंह आदि शामिल रहे। 
-----

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार