मां बनी हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी
जनवरी 2020 में गुपचुप तरीके से बनी थीं दुल्हन
सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू
दिल्ली। हरियाणवी क्वीन का नाम से मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) मां बन गई है। हाल ही में सपाना चौधरी ने बच्चे को जन्म दिया है। उनके चाहने वालों के लिए भले ही ये खबर हैरान कर देने वाली हो मगर ये सच है। जैसे ही ये खबर मीडिया के सामने आयी तो सोशल मीडिया पर लोगों ने शादी से पहले मां बनने को लेकर सवाल खड़े किए। इसके बाद उनके पति वीर साहू (Veer Sahu) सामने आए और उन्होंने ये राज खोला कि उनकी शादी जनवरी में हो गई थी, हालांकि सपना की तरफ से इस बारे में अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।
वीर साहू (Veer Sahu) के अनुसार इसी साल जनवरी महीने में वो और सपना चौधरी शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सपना के वीर साहू संग रिलेशन में होने और शादी करने की खबरें तो थीं, लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं की गई।
कौन हैं वीर साहू
वीर साहू, सपना की तरह पूरे देश में लोकप्रिय नहीं हैं, लेकिन वह हरियाणा-पंजाब के एक जाने-माने एक्टर हैं। सपना चौधरी की तरह वीर साहू भी जाट हैं। सिंगिंग और एक्टिंग के कारण उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी थी। वीर साहू सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज देने के साथ-साथ एक्टर के तौर पर एपीयरेंस भी दी है। उन्हें हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है।
-----
Comments
Post a Comment