वैष्णों देवी दर्शन को रोज जा सकेंगे 15 हजार श्रद्धालु
वैष्णों माता के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी
अब रोज 15 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति
By Sanjay Saxena
शुक्रवार 30 अक्टूबर 2020
जम्मू। माता वैष्णों देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर से दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अब 7 हजार से बढ़ाकर 15 हजार कर दी गई है। यह घोषणा जम्मू कश्मीर प्रशासन ने की है। इससे पहले नवरात्र के नौ दिनों में 39 हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने माता वैष्णों देवी के दर्शन किए।
अनिवार्य है kovid test
विदित हो कि कोरोना संक्रमण के चलते वैष्णों देवी सहित तमाम धार्मिक स्थलों पर यात्रा रोक दी गई थी। बाद में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए यात्रा की अनुमति दी गई। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ाई गई, जिसे अब एक बार फिर बढ़ाया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण यहां कई तरह के विशेष प्रावधान किए गए हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए टेस्ट अनिवार्य किया गया है।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भक्तों के लिए 'माता वैष्णों देवी' मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया था, जिसके जरिये श्रद्धालु लाइव दर्शन और प्रार्थना कर सकते हैं। इस पर ट्रांसपोर्ट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। भक्तों को उनके घर तक स्पीड पोस्ट के जरिये प्रसाद पहुंचाने के लिए श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड ने डाक विभाग के साथ एक समझौता भी किया है।
श्रद्धालुओं के लिए कई इंतजाम
माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड ने कई तरह के इंतजाम किए। बोर्ड ने पहले ही यहां पहले ही 24 घंटे पानी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कर रखी है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए यहां जगह-जगह सैनिटाइजर के इंतजाम भी किए गए हैं।
-------
Comments
Post a Comment