Himachal के बद्दी में बनेगी रूस की कोरोना वैक्सीन Paneshia से हुआ करार- जल्द शुरू होगा उत्पादन सोलन। रूस की कोरोना वैक्सीन हिमाचल प्रदेश के बद्दी में तैयार की जाएगी। सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र की कंपनी पनेशिया से इस संबंध में करार हुआ है। दिसंबर में कंपनी रूस के स्पूतनिक टीके का उत्पादन शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि सिरमौर जिले के पांवटा में स्थापित मैनकाइंड कंपनी के साथ भी दवा की मार्केटिंग को लेकर बातचीत चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पनेशिया से करार से पहले बद्दी की दो और कंपनियों डॉ. रेड्डी और हेट्रो से वैक्सीन तैयार करने के लिए रूस की ओर से बातचीत चल रही थी, लेकिन उत्तर भारत में वैक्सीन बनाने वाली पनेशिया ही एकमात्र कंपनी है, इसलिए रूस ने इसी कंपनी के साथ करार किया है। जानकारों का कहना है कि पनेशिया फार्मा कंपनी में रिसर्च एवं डेवलपमेंट प्लांट तो नहीं है, इसलिए यह कंपनी दूसरों के लिए ही काम कर सकती है। रूस भारत की दवा कंपनी मे इस वैक्सीन को तैयार कराना चाहता है, इसलिए बद्दी की कंपनी इसे तैयार करेगी। कंपनी को तकनीक हुई ट्रांसफर वैक्सीन बनाने के लिए कंपनी को तक...
Comments
Post a Comment