UP में 10 IPS का ट्रांसफर
सात जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार देर रात्रि 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। तबादला किए गए आईपीएस अधिकारियों में 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।
तबादलों की जद में आये अधिकारियों में बरेली, गोंडा, जौनपुर, कासगंज, मऊ, श्रावस्ती और महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। वहीं 2013 बैच के आईपीएस रोहित सिंह सजवान को बरेली जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
-----
Comments
Post a Comment