सुशांत के बाद अब अक्षत उत्कर्ष की संदिग्ध हालात में मौत!

Mumbai में Bihar के एक और Bollywood एक्टर की मौत 

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप 

पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट 
पटना। सुशांत सिंह के बाद अब बिहार के एक नवोदित कलाकार की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक कलाकार अक्षत उत्कर्ष मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत थे। 
परिवार के अनुसार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले अक्षत बॉलीवुड के नवोदित कलाकार थे। परिजनों ने अक्षत उत्कर्ष की संदेहास्पद मौत के बाद हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में किसी तरह का सहयोग नहीं किया। साथ ही किसी भी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
मृतक के मामा रंजीत सिंह ने बताया कि रविवार की रात 9 बजे अक्षत की पिता 
विजयंत चौधरी उर्फ राजू चौधरी से बात हुई थी। बाद में देर रात उसकी मौत की खबर मिली। अक्षत के मामा ने मुंबई पुलिस पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया। उनका शव मुंबई से कुछ देर पहले ही पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा। 
इससे पहले भी मुंबई में ही बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के स्टार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की भी संदेहास्पद मौत हो चुकी है। मुंबई पुलिस के असहयोग के चलते उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने में CBI लगी हुई है।
----

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार