राउत ने फिर छेड़ा बाहरी का राग


शिवसेना का Bollywood पर निशाना 


मुंबई। शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए एक बार संजय राउत ने फिर से कंगना रनौत को निशाने पर लिया है। इस उन्होंने कंगना को नटी बताया है। इतना ही
नहीं संजय राउत ने इस विवाद के चलते मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार पर भी निशान साधा है। सामना के बहाने राउत ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई का अपमान हुआ है लेकिन किसी भी अभिनेता और अभिनेत्री ने उनका विरोध नहीं किया। अक्षय कुमार को मुंबई ने बहुत कुछ दिया है, कम से कम उन्हें इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए था। शिवसेना ने कहा, 'महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को ग्रहण लगाने का प्रयास एक बार फिर शुरू हो गया है। ये ग्रहण ‘बाहरी’ लोग लगा रहे हैं। इन्हें मजबूत बनाने के लिए परंपरा के अनुसार हमारे ही घर के भेदी आगे आए हैं। बीच के दौर में मुंबई को पाकिस्तान कहा गया। मुंबई का अपमान करने वाली एक नटी (अभिनेत्री) के अवैध निर्माण पर महानगरपालिका द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद मनपा का उल्लेख
‘बाबर’ के रूप में किया गया। मुंबई को पहले पाकिस्तान बाद में बाबर कहने वालों के पीछे महाराष्ट्र कि भारतीय जनता पार्टी खड़ी होती है, इसे दुर्भाग्य ही कहना होगा।'
पार्टी ने लिखा, 'कोई भी उठे और मुंबई-
महाराष्ट्र पर कीचड़ उछाले, अब तो इस पर
रोक लगनी चाहिए। दिल्ली अथवा महाराष्ट्र
में सरकार किसी की भी हो, कोई अज्ञात
शक्ति हमारी मुंबई के विरोध में योजनाबद्ध
ढंग से साजिश करती रहती है लेकिन संयुक्त
महाराष्ट्र के लिए जेल के दरवाजे पर कतार
लगाने वाले ‘वीर’ आज कुंठित हो गए हैं क्या? 

कांग्रेस की तरह ही भाजपा 
भारतीय जनता पार्टी अपनी राष्ट्रीय
नीतियों के अनुसार भूमिका अपना रही है।
ऐसी ही राष्ट्रीय भूमिका पहले कांग्रेस
अपनाती थी इसे भूलना नहीं चाहिए। आज
फिर भूमिपुत्रों की तथा मराठी स्वाभिमान
का योजनाबद्ध ढंग से दमन करने का प्रयास हो रहा है।' 

अब कंगना को बताया नटी 
सामना में शिवसेना ने लिखा, 'एक नटी
(अभिनेत्री) मुंबई में बैठकर महाराष्ट्र के
मुख्यमंत्री के प्रति तू-तड़ाक की भाषा में
बोलती है। चुनौती देने की बात करती है और उस पर महाराष्ट्र की जनता द्वारा कोई
प्रतिक्रिया नहीं दी जाती है, यह कैसी
एकतरफा आजादी है? उसके अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला, तो वह मेरा राम मंदिर ही था, ऐसा ड्रामा उसने किया। लेकिन उसने यह अवैध निर्माण कानून का उल्लंघन करके उसके द्वारा घोषित किए गए ‘पाकिस्तान’ में किया था। मुंबई को पाकिस्तान कहना व उसी ‘पाकिस्तान’ में स्थित अवैध निर्माण पर सर्जिकल स्ट्राइक की छाती पीटना, यह कैसा खेल है?'

....अक्षय कुमार तो बोलते 
बॉलीवुड कलाकारों पर निशाना साधते हुए
सामना में लिखा, 'संपूर्ण नहीं, कम-से-कम आधे हिंदी फिल्म जगत को तो मुंबई के अपमान के विरोध में आगे आना ही चाहिए था। कम-से- कम अक्षय कुमार आदि बड़े कलाकारों को तो सामने आना ही चाहिए था। मुंबई ने उन्हें भी दिया ही है। मुंबई ने हर किसी को दिया है लेकिन मुंबई के संदर्भ में आभार व्यक्त करने में कइयों को तकलीफ होती है।'
-----

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार