जानिये कब हैं: नाग पंचमी, शिवरात्रि, हरियाली तीज, राखी, पुत्रदा एकादशी
सावन मास के प्रमुख त्योहार
नाग पंचमी, शिवरात्रि, हरियाली तीज, राखी, पुत्रदा एकादशी
सावन का पूरा महीना त्योहारों से भरा है। इस महीने में शिवरात्रि (Shivratri), हरियाली तीज (Hariyali Teej), नाग पंचमी (Nag Panchami), श्रावण सोमवार व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी और रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं।
जानिए इन सभी त्योहारों की तारीख और महत्व..
नई दिल्ली। सावन में आने वाले प्रमुख त्योहार शिवरात्रि, नाग पंचमी, हरियाली तीज और राखी है।
सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना गया है। कहा जाता है कि इस माह जो भक्त सच्चे मन से महादेव की अराधना करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। सावन में कई प्रमुख त्योहार भी पड़ते हैं। इनमें शिव की पूजा विशेष रूप से फलदायी बताई गई है।
प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी: 18 जुलाई को शनिवार पड़ रहा है। इस दिन पुत्र की कामना के लिए किया जाने वाला शनि प्रदोष व्रत है। वैसे तो हर महीने प्रदोष व्रत आता है। सावन मास में इस व्रत के आने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। दूसरा सावन प्रदोष व्रत 1 अगस्त को है।
सावन शिवरात्रि: सावन में आने वाली शिवरात्रि बेहद ही खास मानी जाती है। जो इस बार 19 जुलाई को है। इस दिन शिव के भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग की पूजा अर्चना करते हैं। एक वर्ष में कुल 12 मासिक शिवरात्रि आती हैं। इस महीने आने वाली शिवरात्रि को श्रावण शिवरात्रि भी कहते हैं।
हरियाली अमावस्या, सोमवार व्रत: सावन मास में आने वाली अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। जो इस बार 20 जुलाई को पड़ रही है। इस दिन उत्तर भारत के विभिन्न मंदिरों विशेष रूप से मथुरा, वृन्दावन में विशेष दर्शन का आयोजन किया जाता है। इस दिन तीसरा सावन सोमवार व्रत भी रखा जाएगा।
हरियाली तीज: ये त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता है। जो इस बार 23 जुलाई को है। तीज मुख्यत: राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मनाई जाती है। इस दिन माता पार्वती और शिव शंकर की पूजा होती है।
नाग पंचमी: 25 जुलाई को ये त्योहार मनाया जायेगा। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और सर्पों को दूध अर्पित किया जाता है। नाग पंचमी सावन मास में आने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है।
चौथा सावन सोमवार व्रत: 27 जुलाई को श्रावण मास का चतुर्थ सोमवार व्रत है। इस दिन शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।
श्रावण पुत्रदा एकादशी: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। जो इस बार 30 जुलाई को है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से संतान प्राप्ति और संतान संबंधी समस्याओं का निवारण हो जाता है।
रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा, संस्कृत दिवस: 3 अगस्त को भाई बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार राखी है। जो हर साल सावन पूर्णिमा के दिन आता है। इसी के साथ इस दिन गायत्री जयन्ती, हयग्रीव जयन्ती, संस्कृत दिवस, पंचम श्रावण सोमवार व्रत भी है।
------
सौजन्य से-
Comments
Post a Comment