फैक्ट्री में धमाके से छह महिलाओं समेत सात की मौत

मोदीनगर में धमाका, छह महिलाओं समेत सात की मौत 

लखनऊ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की मोदीनगर तहसील के बखारवा गांव में मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री में आग लगने से छह महिलाओं व एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते हुए हुई। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। 
मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री में अवैध पटाखा निर्माण 
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोमबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में आतिशबाजी का सामान भी बनाया जाता था, जिसमें विस्फोट होने की वजह से आग लगी। दोपहर करीब ढ़ाई बजे के आसपास अचानक धमाका हुआ, जिसमें फैक्ट्री का करीब 70 फीसदी हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। उसके बाद वहां रखे सामान में आग लग गई। अधिकांश मौत  विस्फोट की वजह से हुई, जबकि कुछ आग की चपेट में आने से। 
घनी आबादी में चल रही फैक्ट्री 
फैक्ट्री घनी आबादी के बीच करीब 200 गज के प्लाट में संचालित थी, जिसमें अधिकांश महिलाएं काम करती थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्‍ट्री यहां लंबे समय से चल रही थी। यहां केक में लगाई जाने वाली फुलझड़ी बनाई जाती थी। फैक्ट्री मालिक आसपास के घरों में कच्‍चा माल भिजवा कर पटाखे बनवाता था।
ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका 
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात नीरज जादौन, विधायक डॉ. मंजू शिवाच और भाजपा जिलाध्‍यक्ष दिनेश सिंघल को ग्रामीणों ने घेरा। ग्रामीण शवों को नहीं उठाने दे रहे थे। उधर, मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक संवदेना व्यक्त करते हुए पूरे मामले में प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। 

एक और फैक्ट्री में आग 
इसके अलावा शहीद नगर इलाके में भी एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि 10 दमकल की गाड़ियों ने कई घंटों बाद उस पर काबू पाया। 

सौजन्य से-

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार