इंसानों जैसे दांत और होंठ वाली मछली
इंसानों जैसे हैं मछली के दांत और होंठ
तस्वीरें देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
नई दिल्ली। समुद्री जीव किसी से खूबसूरती में कम नहीं हैं, लेकिन कई बार ऐसे समुद्री जीव देखने को मिल जाते हैं जो किसी अजूबे से कम नहीं होते।
मलेशिया से सामने आए एक मामले में विचित्र मछली काफी लोकप्रिय हो रही है।
लोग इस मछली को देखकर काफी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे की वजह इसके फीचर्स हैं। मछली के होंठ बिल्कुल किसी इंसान की तरह हैं। इसे देखकर खुद वैज्ञानिक हैरान हो गए हैं कि आखिर इस मछली के होंठ बिल्कुल इंसानों जैसे कैसे हो सकते हैं।
मछली में वास्तविक दांतों और होंठों के साथ 'इंसान जैसी' विशेषताएं होती हैं। इस मछली को ट्राइगरफिश नाम दिया गया है। यह आम तौर पर दक्षिण पूर्व एशियाई जल निकायों में पाई जाती है।
इसके जबड़े काफी मजबूत होते हैं। इस मछली के होंठ और दांत इंसानों जैसे होते हैं। उसकी तस्वीरें किसी को भी चकरा देने के लिए पर्याप्त है। एक शख्स ने ट्विटर पर इस असामान्य मछली की फोटो पोस्ट की जिसके बाद से ये लगातार वायरल हो रही है।
-----
Comments
Post a Comment