अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत सुप्रीम कोर्ट ने दिया तत्काल रिहा करने का आदेश बुधवार 11 नवंबर 2020 नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपब्लिक टीवी के प्रमुख सम्पादक अर्नब गोस्वामी एवं सह अभियुक्तों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की अवकाशकालीन खंडपीठ ने अर्नब एवं अन्य अभियुक्तों की न्यायालय के खिलाफ अपील स्वीकार करते हुए सभी को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का महाराष्ट्र पुलिस को निर्देश दिया। आदेश का तथ्यात्मक विवरण बाद में होगा जारी न्यायालय ने कहा कि वह अपने आदेश का तथ्यात्मक विवरण बाद में जारी करेगा। तब तक अभियुक्तों की जमानत पर रिहाई के आदेश पर तत्काल प्रभाव से अमल किया जाए। खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि अभियुक्तों को अंतरिम जमानत पर रिहाई के लिए 50 हजार रुपये का निजी मुचलका देना होगा। साथ ही उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने अर्नब एवं अन्य की बंदी प्रत्यक्षीकर...
पटाखों पर प्रतिबंध से व्यापारियों में निराशा भरे पड़े हैं गोदाम, लगेगी करोड़ों रुपए की चपत कहां खपाएं माल, सरकार से लगाई मदद की गुहार मेरठ। दीपावली के त्योहार पर अच्छा धंधा होने की आस में व्यापारियों ने करोड़ों केे पटाखे निर्धारित टैक्स देकर खरीदे। दीपावली पर इन पटाखों को बेचकर मुनाफा होने की उम्मीद थी, लेकिन एनजीटी के आदेश के बाद उनकी इस उम्मीद पर पानी फिर गया। सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए व्यापारियों का कहना है कि एनजीटी के आदेश के बाद वह बर्बाद हो गए हैं। पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों को पहले से ही काफी नुकसान हो चुका है। वहीं दीपावली के त्योहार की तैयारी करते हुए उन्होंने सभी तरह के टैक्स का भुगतान करते हुए पटाखों को खरीदा, इस उम्मीद के साथ कि इनको बेचकर कोरोना काल के नुकसान की कुछ भरपाई हो सकेगी। अब राष्ट्रीय हरित अभिकरण के आदेश के बाद व्यापारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार को पटाखों पर प्...
घर बैठे इस बिजनेस से करें लाखों की कमाई मोदी सरकार से भी मिलेगी आर्थिक सहायता नई दिल्ली। बोन्साई प्लांट को लोग गुडलक मानते हैं लेकिन इसके माध्यम से अच्छी कमाई भी की जा सकती है। सजावट और गुडलक के अलावा ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र के लिए भी आजकल इस पौधे का इस्तेमाल किया जाता है। केंद्र सरकार भी इस खेती के लिए आर्थिक सहायता देती है। मात्र ₹20 हजार से करें शुरुआत यह बिजनेस मात्र ₹20 हजार में शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में अपनी जरूरत के हिसाब से छोटे या बड़े लेवल पर शुरु करने के बाद लाभ और बिक्री बढ़ने पर बिजनेस का आकार बढ़ाया सकता है। लकी प्लांट के रुप में घर और ऑफिस में सजावट के लिए इस्तेमाल होने के चलते बाजार में इसकी डिमांड भी अधिक है। इन पौधों की कीमत ₹200 से लेकर करीब ₹2500 तक हो सकती है। इसके अलावा बोनसाई प्लांट के शौकीन लोग इसकी मुंह मांगी कीमत भी देने के लिए तैयार रहते हैं। दो से पांच साल में तैयार होंगे प्लांट इस प्लांट को तैयार होने में कम से कम दो से पांच साल का समय लगता है। इसके लिए साफ पानी, रेतीली मिट्टी या रेत, गमले या कांच के प...
Comments
Post a Comment