विधानसभा के सामने मां बेटी ने खुद को लगाई आग

विधानसभा के सामने मां बेटी ने खुद को लगाई आग 
अमेठी पुलिस पर  लापरवाही का आरोप 

लखनऊ। विधानसभा के सामने शुक्रवार की शाम मां-बेटी ने आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। मौके पर दौड़ी पुलिस ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। झुलसी मां-बेटी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िताएं अमेठी के जामो की रहने वाली हैं। 
आरोप है कि नाली के विवाद में गांव के दबंगों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस जगह दोनों पीड़िताओं ने खुद को आग लगाई, ठीक उसके सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यालय भी है। 
राजधानी लखनऊ के सबसे ज्यादा संवेदनशील और अति सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र में यह पूरा मामला विधानसभा के सामने लोकभवन के गेट नंबर तीन के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 5:50 बजे बापू भवन के सामने दो महिलाओं ने खुद को आग लगा ली।  इसके बाद लपटों के बीच दौड़ते हुए लोकभवन के गेट तक आ गईं। एक महिला का लपटों से घिरे होने का वीडियो भी सामने आया है। महिलाओं ने बताया कि वे अमेठी जिले के जामो की रहने वाली हैं। इनका नाम गुड़िया और सोफिया है। 
मामूली रूप से झुलसी गुड़िया का आरोप है कि नाली के विवाद में सुनील, अर्जुन, राजकरन, राम मिलन ने उसकी मां सोफिया को पीटा था। जब एफआईआर लिखाने के लिए जामो थाने पहुंचे तो वहां भी दबंग पहुंच गए थे। बड़े अफसरों के हस्तक्षेप करने पर मुकदमा लिखा गया था। उसके बाद रात में दबंगों ने घर पर हमला किया। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए अमेठी से यहां पहुंचे। हजरतगंज पुलिस पीड़िताओं के बयान लिये। अमेठी पुलिस प्रशासन को घटना से अवगत कराया गया। 
-----

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार