हाई स्कूल इंटरमीडिएट में बागपत का कब्जा

UP Board: 10वीं में 83.31 प्रतिशत और 12वीं में 74.63 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण 

लखनऊ। यूपी बोर्ड (UP Board) ने 10वीं (high school result 2020) और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हाईस्कूल (10वीं) में बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया है, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया है। 10वीं और 12वीं के टॉपर एक ही स्कूल से हैं। इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा है। दोनों कक्षाओं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने लखनऊ स्थित लोकभवन के मीडिया सेंटर से नतीजों (up result) की घोषणा की।
इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए 30 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें करीब 27 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2020 के लिए 25 लाख 84 हजार से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से करीब 25 लाख छात्रों ने भाग लिया। इसके लिए प्रदेश भर में 7784 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। इस बार प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए प्रदेश भर में कुल 19 लाख कैमरे लगाए गए। इसके अलावा 1.88 लाख कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए थे, जिनको परीक्षा केंद्र पर अपने पहचानपत्र और आधार कार्ड के साथ ड्यूटी करने को कहा गया था। इस बार संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या 700 तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या 275 थी।

10वीं के टॉपर
पहले स्थान पर - बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया है।
दूसरे नंबर पर- अभिमन्यु वर्मा- पिता-रामहित वर्मा-95. 83%, बाराबंकी
तीसरे नंबर पर- योगेश प्रताप सिंह- राजेंद्र प्रताप सिंह 95.33%, बाराबंकी

12वीं के टॉपर
बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया है।
दूसरे स्थान पर - प्रांजल सिंह - 96% - प्रयागराज
तीसरे स्थान पर - उत्कर्ष शुक्ला, 94.80 - औरैया

यहां देखें रिजल्ट
छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें आपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको अपने क्लास का चयन कर उसके रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- 10वीं या 12वीं के रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालना होगा।
- इसके बाद क्लिक करते ही आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- छात्र-छात्राएं चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट ले सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार