मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में सुधार
लाल जी टंडन की हालत में सुधार
Sanjay Saxena
लखनऊ। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में सुधार हो रहा है। मेदांता ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का हेल्थ बुलेटिन मेदांता ने शनिवार को जारी किया। बताया गया कि लालजी टंडन की सेहत में सुधार दिख रहा है। बुलेटिन के अनुसार राज्यपाल के लिवर और किडनी फंक्शन में सुधार है, लेकिन अभी भी सपोर्ट टीम वेंटीलेटर पर है।
विदित हो कि मेदांता लखनऊ के विशेषज्ञों की टीम बेहतर इलाज के लिए प्रसिद्ध है।
Comments
Post a Comment