हनुमान कवच किसने रचा और क्या शक्ति है इसमें
*हनुमान कवच किसने रचा और क्या शक्ति है इसमें*
Sanjay Saxena
यह कवच स्वयं भगवान श्री रामचन्द्र द्वारा रचा और पढ़ा गया है। इस हनुमत कवच का पाठ प्रभु श्रीराम ने स्वयं रावण से युद्ध करते समय किया था। श्री हनुमान कवच अपने आप में भगवान की शक्ति रखता है, जिसके प्रभाव से बुराइयों पर जीत पाई जा सकती है। हनुमान भक्त इस कवच की असीम शक्ति को जानते हैं। इस कवच की शक्ति को मन को एकाग्र करके असीम साधना से जगाया जा सकता है। यह कहा जाता है कि यह महावीर हनुमान का शक्तिग्रह है।
*हनुमानजी के शक्तिशाली मंत्र*
श्री राम के परम भक्त हनुमान जी महाराज आठ चिरंजीवियों में से एक हैं, जो अनंतकाल से अपने भक्तों के आसपास ही रहते हैं और उनसे खुश होकर उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। हनुमान जी जल्द ही प्रसन्न होने वाले देवताओ में से एक हैं और इसके लिए कुछ चमत्कारी मंत्र बताये जा रहे हैं। इन मंत्रों की सही विधि जान कर आप इनका जाप करें, जिससे कि बालाजी प्रसन्न होकर आप पर कृपा बरसाएं।
*हनुमान जी के सिद्ध चमत्कारी मंत्र*
भय नाश करने के लिए-
हं हनुमंते नम:
प्रेत भूत बाधा दूर करने के लिए:
हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल
अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।।
द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र:
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।
मनोकामना पूर्ण करवाने के लिए:
महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते। हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।
शत्रुओं और रोगों पर विजय पाने के लिए:
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा
संकट दूर करने का मंत्र:
ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा
कर्ज से मुक्ति के लिए मंत्र:
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
-----
Comments
Post a Comment