पति की हत्या में फरार महिला व उसकी बहन गिरफ्तार

पति की हत्या में फरार महिला व उसकी बहन गिरफ्तार 
संजय सक्सेना 

लखनऊ। जनपद फिरोजाबाद में मामूली झगडे में पति के सिर पर डंडा मारकर हत्या की आरोपी पत्नी व उसकी बहन को पुलिस ने सुबह मायके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी बहनों के पिता पहले ही इस  मामले में जेल में है, जबकि भाई फरार है।

मामला जसराना थाना क्षेत्र के गांव मचन का है। दुर्वेश देवी पत्नी नीलेश कुमार और उसकी बडी बहन ललिता देवी पत्नी स्व. हरिकेश, दोनों बहनों की एक ही घर में दो भाइयों से शादी हुई थी। बड़ी बहन ललिता देवी के पति हरिकेश की काफी समय पहले  मृत्यु हो गई थी।
हरिकेश की मृत्यु के बाद उसके छोटे भाई उपदेश के साथ ललिता की शादी कर दी गई। इसके चलते दोनों  बहनें एक ही घर में रहती थीं। 24 मई को घर में पति के साथ झगडा हुआ, जिसमें ललिता और दुर्वेश के पिता रामअवतार, भाई प्रशात व जीजा विजेन्द्र भी मौजूद था। मारपीट के दौरान गम्भीर रूप  से घायल नीलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
रविवार को चौकी इंचार्ज मुन्नालाल यादव ने दोनों बहनों को उनके मायके ग्राम सिंहपुर थाना एका से गिरफ्तार कर लिया। दोनो बहनों के साथ उनके दो साल और छ साल के बेटे भी थे। सीओ बल्देव सिंह खनेडा और थाना प्रभारी अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि दोनों महिलाओं को  जेल भेज दिया गया है। शेष बचे आरोपी भाई और उनके जीजा को भी जल्द गिरफ्तार  कर जेल भेजा जायेगा।
------

Comments

Popular posts from this blog

अब नोएडा में भी मेहमानों की लिस्ट हुई छोटी

अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत

पटाखों पर प्रतिबंध से निराश व्यापारियों की गुहार